[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटी:चार लोग घायल, दो गंभीर हालत में सीकर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटी:चार लोग घायल, दो गंभीर हालत में सीकर रेफर

रींगस में शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटी:चार लोग घायल, दो गंभीर हालत में सीकर रेफर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस पुलिस थाना क्षेत्र के दादिया रामपुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान कॉफी मशीन फटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया।

शादी समारोह में कॉफी की थी व्यवस्था

घटना सागर मल वर्मा निवासी दादिया रामपुरा के बेटे दीपक की शादी में मेल प्रतिभोज कार्यक्रम के दौरान हुई। मेहमानों के लिए कॉफी मशीन की व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा है कि मशीन के अत्यधिक गर्म होने और सही ढंग से न संभाले जाने के कारण वह तेज धमाके के साथ फट गई। इस घटना से समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

ये हुए घायल

घायलों में बांससेली निवासी अमित पुत्र नेताराम, दायरा खंडेला निवासी पूरण मल पुत्र हनुमान, पलसाना निवासी रामेश्वर पुत्र सूणाराम और श्यामगढ़ निवासी गोपाल पुत्र गणपत शामिल हैं। राजकीय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पूरण और अमित को गंभीर चोटों के कारण सीकर रेफर किया गया।

Related Articles