इस बार रमजान में सर्दी बढ़ाएगी इबादत की लज्जत
30 साल बाद फिर से सर्दी में आ रहा है इबादत का मुकद्दस महीना रमजान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : इस बार रोजेदारों को सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अल्लाह की इबादत के पाक व मुकद्दस महीने रमजान का आगाज इस बार फरवरी के तीसरे सप्ताह में होने जा रहा है। इस बार रमजान का मुकद्दस महीना सर्दियों के मौसम में आ रहा है जिसके चलते रोजेदारों को रोजा रखने में बेहद सहुलत रहेगी। कम तापमान और मौसम में ठंडक रहने से इस बार रोजगारों को रोजा रखने और रब की इबादत करने में आसानी रहेगी। रोजेदारों को गर्मी और प्यास की शिद्दत परेशान नहीं करेगी।
30 साल पहले फरवरी में आया था रमजान का महीना
इस बार 2026 में चांद दिखने पर 18 या 19 फरवरी को रमजान शुरू होगा। 30 साल पहले 1995 में रमजान का महीना फरवरी में आया था। आलिमों के अनुसार रमजान का महीना लगभग 33 वर्षों में सभी ऋतुओं का एक चक्र पूरा करता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नोवां महीना होता है जिसकी शुरुआत चांद दिखने पर होती है। लगभग तीन दशक बाद रमजान का महीना फिर से फरवरी में आ रहा है। इस दौरान रोजेदारों ने अप्रैल-मई की झुलसा देने वाली तपिश भी सही। वहीं जून-जुलाई व अगस्त में पसीने से तरबतर कर देने वाली उमसभरी गर्मी भी झेली। मार्च और सितंबर के महीनों में रोजेदारों को अपने सब्र का इम्तिहान भी देना पड़ा। मगर इस बार रमजान के मुकद्दस महीने की आमद ठंड के मौसम में हो रही है।
11 दिन पहले पूरा हो जाता है इस्लामी साल
पिछले साल रमजान का महीना एक मार्च 2025 से शुरू हुआ था। जामा मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि हिजरी साल 354 या 355 दिनों का होता है, जबकि ईस्वी कैलेंडर 365 दिनों का होता है। इसी वजह से दोनों कैलेंडरों के बीच हर साल 10 से 11 दिनों का अंतर आ जाता है। ऐसे में रमजान सहित अन्य इस्लामी महीने हर साल ईस्वी कैलेंडर में करीब 11 से 12 दिन पहले आ जाते हैं।
रमजान की तैयारियों में जुटे मुस्लिम भाई
रमजान का महीना नजदीक आने के साथ ही मुस्लिम भाई अभी से रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। मस्जिदों में साफ-सफाई और तरावीह की तैयारियां शुरू हो गई है। रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। रमजान के मद्देनजर मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। साफ-सफाई, लाइटिंग और तरावीह की व्यवस्थाएं की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033182


