[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस के पोस्टर में डोटासरा की छोटी-फोटो लगाने से नाराजगी:कांग्रेस नेता बोले- पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से गलत; पायलट सहित NSUI-युवा प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी तस्वीरें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस के पोस्टर में डोटासरा की छोटी-फोटो लगाने से नाराजगी:कांग्रेस नेता बोले- पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से गलत; पायलट सहित NSUI-युवा प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी तस्वीरें

कांग्रेस के पोस्टर में डोटासरा की छोटी-फोटो लगाने से नाराजगी:कांग्रेस नेता बोले- पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से गलत; पायलट सहित NSUI-युवा प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी तस्वीरें

सीकर : सीकर में युवा कांग्रेस की ओर से मनरेगा बचाओ‌ संग्राम और बुजुर्ग सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के पोस्टर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की छोटी फोटो लगाने पर पदाधिकारियों ने विरोध जताया। कार्यक्रम के पोस्टर में सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां और खेलकूद प्रकोष्ठ के आमीन पठान की बड़ी तस्वीरें दिखाई गई।

यह कार्यक्रम सीकर जिले के मंडावरा गांव में गुरुवार को हुआ। कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने कार्यक्रम के पोस्टर को लेकर आपत्ति जताई है। पटेल ने पोस्टर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले में छोटी फोटो लगाने को‌ लेकर ऐतराज जताया। पटेल ने कहा- ये पोस्ट प्रोटोकॉल के हिसाब से अनुचित है। गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का पोस्टर डालकर नाराजगी जताई है।

पोस्टर में पायलट सहित NSUI प्रदेशाध्यक्ष-युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी फोटो

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- सीकर जिले में युवा कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां और खेलकूद प्रकोष्ठ के आमीन पठान की बड़ी तस्वीरें दिखाई गईं। यह अच्छी बात है, सभी कांग्रेस परिवार के सम्मानित नेता हैं।

उन्होंने कहा- यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तस्वीर कार्यक्रम के पोस्टर में ऐसी जगह कि देखने पर भी नहीं दिखे।

डोटासरा का सम्मान और प्रतिनिधित्व सर्वोपरि हो : पटेल

कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट गोविंद पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा- गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान कांग्रेस के मुखिया हैं। संगठनात्मक मर्यादा के अनुसार उनका सम्मान और प्रतिनिधित्व सर्वोपरि होना चाहिए। कांग्रेस की मजबूती अनुशासन, समन्वय और नेतृत्व के सम्मान से आती है। ऐसे कार्यक्रमों में शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति और पहचान दिखाई देना संगठन की एकता का प्रतीक होता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77