फतेहपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस सड़कों पर उतरी:थानाधिकारी ने दुकानदारों से सहयोग मांगा, चालान भी काटे
फतेहपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने पुलिस सड़कों पर उतरी:थानाधिकारी ने दुकानदारों से सहयोग मांगा, चालान भी काटे
फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को देखते हुए गुरुवार को पुलिस ने सड़कों पर उतरकर अभियान चलाया। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा और प्रशिक्षु आरपीएस सहित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि कस्बे के क्षत्रिया बस स्टैंड से लेकर बावड़ी गेट बस स्टैंड, सिटी सेंटर मार्केट और मुख्य बाजार सहित कई हिस्सों में दिनभर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इससे कस्बेवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।
समस्या के समाधान के लिए पुलिस टीम ने इन सभी मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और दो से अधिक सवारी ले जा रहे मोटरसाइकिल चालकों के चालान भी काटे गए। यह कार्रवाई यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के उद्देश्य से की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

