पृथ्वीपुरा पेट्रोल पंप पर बदमाशों का आतंक, 1.75 लाख की लूट के बाद दोबारा लौटकर जमकर तोड़फोड़
पृथ्वीपुरा पेट्रोल पंप पर बदमाशों का आतंक, 1.75 लाख की लूट के बाद दोबारा लौटकर जमकर तोड़फोड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर इलाके के पृथ्वीपुरा से आगे स्थित इंडियन ऑयल किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया गया और फिर कुछ ही घंटों बाद बदमाश दोबारा लौटकर पंप पर भारी तोड़फोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पेट्रोल पंप संचालक सुगन चौधरी निवासी होल्याकाबास ने बताया कि शाम करीब 4 बजे एक कार में सवार होकर चार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पंप पर मौजूद उनके बेटे सुभाष चौधरी से 1 लाख 75 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

7:30 बजे दोबारा लौटे बदमाश, जमकर मचाया उत्पात
लूट की घटना के बाद बदमाश शाम करीब 7:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर फिर से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने आते ही पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल नोजल, केबिन, पंप मालिक की कैंपर गाड़ी और दो मोटरसाइकिलों में जमकर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने पंप संचालक को जान से मारने की धमकी भी दी और इलाके में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग सहमे नजर आए।
पुलिस मौके पर, एक गाड़ी बरामद
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की एक गाड़ी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी थोई थाना क्षेत्र का हार्डकोर अपराधी देवीलाल बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


