ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड
ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविर किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। गुरुवार को जिले के सरदारशहर उपखंड के जैतासर में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में गांव के ही गोपीराम पुत्र सुरजाराम जाट को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया। गोपीराम बताते हैं कि उनके खेत में फसल बहुत कमजोर हुआ करती थी और मृदा की उर्वरा शक्ति भी कम थी। एक बार कृषि विभाग के अधिकारियों से खेत पर मिलना हुआ तो उन्होंने अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया।
कृषि अधिकारियों ने गोपीराम को खेत की मिट्टी की जाँच करवाने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को अपनी मिट्टी का नमूना दिया, जिस पर कृषि विभाग द्वारा मृदा की जांच कर ग्राम उत्थान शिविर में गोपीराम को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया। इसी के साथ मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार उर्वरकों, उचित फसलों तथा कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्राप्त कर किसान गोपीराम ने खुश होकर प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि इस कार्ड में अलग-अलग फसलों के पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में बताया गया है। कार्ड लेने के बाद इसकी महत्वता को मैं अलग-अलग किसानों को भी बताऊंगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033334

