[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुमास में नवनिर्मित श्री करणी माता मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुमास में नवनिर्मित श्री करणी माता मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी को

6 फरवरी को रात्रि जागरण व भजन संध्या, 7 को शोभायात्रा व विशाल भंडारे का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मंडावा : ग्राम कुमास (पुनिया) के आम चौक के पास नवनिर्मित श्री करणी माता मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 11:15 बजे विधि-विधान से संपन्न होगा। यह मंदिर स्व. ठा. सा. हेम सिंह शेखावत (सुपुत्र स्व. ठा. सा. धन्ने सिंह शेखावत) की स्मृति में उनके सुपुत्र ठा. उदय सिंह शेखावत एवं ठा. देवी सिंह शेखावत द्वारा निर्मित करवाया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र राठौड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, नरेन्द्र खीचड़, पूर्व सांसद, झुंझुनूं व इस कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, पूर्व मंत्री, राजस्थान, मेघराज सिंह रोयल, सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं भामाशाह व हर्षिनी कुल्हरी, भाजपा जिलाध्यक्ष, झुंझुनूं

6 फरवरी को रात्रि जागरण व भजन संध्या

पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास ने बताया कि 6 फरवरी को संतों के पावन सानिध्य में रात्रि जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत प्रतापपुरी (विधायक, पोकरण), महंत नारायणगिरी महाराज (पीठाधीश, दुदेश्वर नाथ महादेव मंदिर), डॉ. गुलाब सिंह, नरोत्तम दास जी महाराज (दुर्गापुरा आश्रम, सीकर), करणी माता मंदिर देशनोक के उपासक संत उपस्थित रहेंगे।

7 फरवरी को शोभायात्रा और भंडारा

7 फरवरी, शनिवार को सुबह 9:15 बजे भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा एवं कलश यात्रा, प्रातः 11:15 बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, दोपहर 12:15 बजे से प्रसादी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समस्त ग्रामवासियों व श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

Related Articles