रोल पर्यवेक्षक मुथुकुमारसामी बी चूरू आए, एसआईआर- 2026 को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
रोल पर्यवेक्षक मुथुकुमारसामी बी चूरू आए, एसआईआर- 2026 को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) – 2026 को लेकर रोल पर्यवेक्षक मुथुकुमारसामी बी गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट (आपणी योजना) सभागार में एसआईआर- 2026 अंतर्गत मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन को लेकर तैयारियों को लेकर बैठक ली और अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने मतदाता सूचियों की शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर- 2026 के दौरान नियमानुसार कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाए। साथ ही अंतिम प्रकाशन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने रोल पर्यवेक्षक को एसआईआर- 2026 के तहत दावे व आपत्तियों और उनके निस्तारण, मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों सहित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सेनी, तारानगर ईआरओ राजेंद्र कुमार, चूरू ईआरओ सुनील कुमार, रतनगढ़ ईआरओ मिथिलेश, सुजानगढ़ ईआरओ ओमप्रकाश वर्मा, सरदारशहर ईआरओ रामकुमार वर्मा, सादुलपुर ईआरओ मनोज खेमादा, एईआरओ अशोक गोरा सहित निर्वाचन गतिविधियों से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033251


