बूथ का किया निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
बूथ का किया निरीक्षण, मतदाताओं से लिया फीडबैक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पररोल पर्यवेक्षक ने चूरू शहर में बूथ संख्या 158 व 159 का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और बूथ पर पंजीकृत मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ से एसआईआर-2026 के दौरान मतदाताओं से संपर्क, गणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण, जारी नोटिस तथा निस्तारण, मतदाताओं को आवश्यक फॉर्म आदि के बारे जागरूकता गतिविधियों को लेकर जानकारी ली।
बूथ पर मौजूद मतदाताओं से संवाद करते हुए रोल पर्यवेक्षक ने कहा कि बूथ पर पात्र मतदाता वोटर लिस्ट ने एक ही जगह नाम रखें। एसआईआर जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में सभी मतदाताओं और बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जरूरी दस्तावेजों के बारे में जागरूक रहें। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर जिला प्रशासन का सहयोग लें।
उन्होंने मतदाताओं से शादी की कारण या रोजगार के कारण शिफ्ट, मृत्यु या अन्य जगह नाम जुड़वाने के कारण नाम हटाने, दावे और आपत्तियों, नए नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर एसआईआर के दौरान बीएलओ व निर्वाचन मशीनरी द्वारा की गई गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। इस दौरान जमील चौहान, असलम खोखर, रमजान खान, नारायण बेनीवाल, नंदकिशोर मोजासिया, संजय भाटी, नोमान खान सहित उपस्थित सभी मतदाताओं ने एसआईआर में की गई गतिविधियों में उनकी समुचित भागीदारी के साथ संतुष्टि जाहिर की।
मतदाताओं ने व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक दिया और कहा कि एसआईआर के दौरान सभी गतिविधियों के बारे में समुचित प्रचार-प्रसार और जानकारी से पात्र मतदाताओं को जोड़ा गया है। गणना प्रपत्र भरवाने, डिजिटाइजेशन आदि के बारे नियमित अपील आदि भी की गई। ईआरओ सुनील कुमार तथा उपस्थित बीएलओ ने बूथ पर मतदाताओं, उपलब्ध सुविधाओं, एसआईआर गतिविधियों की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033183


