[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चरण सिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में गुड़ा ढहर ने सिथल को 60 रनों से हराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चरण सिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में गुड़ा ढहर ने सिथल को 60 रनों से हराया

चरण सिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, उद्घाटन मैच में गुड़ा ढहर ने सिथल को 60 रनों से हराया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत के राजस्व गाव चरण सिंह नगर में मां भवानी क्रिकेट क्लब सीपीएल 007 क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त चरण सिंह नगर के ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि देवाराम खाखील ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं।

राकेश कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गुड़ा ढहर और सिथल के बीच खेला गया। गुड़ा ढहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 125 रन बनाए। बल्लेबाज गोपाल ने टीम के लिए 64 रनों का योगदान दिया।लक्ष्य का पीछा करते हुए सिथल की टीम 9 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार, गुड़ा ढहर ने यह मुकाबला 60 रनों से जीतकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। गुड़ा ढहर के बल्लेबाज गोपाल को 64 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में विक्रम और मनीराम ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि पंकज ने मैच का आँखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर देवाराम खाखिल, करण सिंह बड़सरा, फूलचंद खाखिल, हरलाल जांगिड़, राजेंद्र कुमार खाखिल, फूलचंद कड़वासरा, पोकर मल खाखिल, खेताराम खाखिल, निर्मल शर्मा, कैप्टन होशियार सिंह, अमर सिंह सूरा, डॉ. रामेश्वर लाल, पवन स्योराण, प्रहलाद शर्मा, राजेंद्र खेदड़ और अमर सिंह खाखिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles