[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन:8 फरवरी को होगा कार्यक्रम, महिलाएं त्रिवेणी संगम कलश यात्रा में लेंगी भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में विराट हिंदू सम्मेलन:8 फरवरी को होगा कार्यक्रम, महिलाएं त्रिवेणी संगम कलश यात्रा में लेंगी भाग

विराट हिंदू सम्मेलन के पत्रकों का किया विमोचन, घर-घर पहुंचाया जा रहा सम्मेलन का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए पत्रकों का विमोचन किया गया। राजेश जलन्द्रा और ग्रामीणों ने विधिवत रूप से इन पत्रकों का अनावरण किया। विमोचन से पूर्व गणेश जी को पत्रक अर्पित कर सम्मेलन की सफलता की कामना की गई।इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव कुमार सुरोलिया और उपाध्यक्ष राजेश जलन्द्रा सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए पत्रकों का घर-घर वितरण किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर प्रचार अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। बड़े मंदिर से आयोजन स्थल तक घरों की छतों पर ध्वज और फरी भी लगाई गई हैं।

आयोजकों ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 10:00 बजे बड़े मंदिर से होगी, जहां से महिलाएं गाजे-बाजे के साथ त्रिवेणी संगम कलश यात्रा निकालेंगी। यह यात्रा पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम स्थित सम्मेलन स्थल तक पहुंचेगी।कलश यात्रा के उपरांत प्रातः 11:00 बजे से नव कुंडीय हवन यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में संत प्रखर प्रवक्ता हरिप्रिया जसरापुरिया (वृंदावन), दादू पंथी महंत विजय दास (अस्थल मंदिर, जसरापुर) और महंत आचार्य शंभू नाथ शास्त्री (पीठाधीश्वर, बागेश्वर धाम खरखड़ा) आशीर्वचन देंगे। आयोजन के समापन पर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

पत्रक विमोचन कार्यक्रम में इन्द्राज जांगिड़, दलीप निर्वाण, विक्रम कसाना, ओमप्रकाश कुलहरि, डॉ. ललित खरकड़ा, पंकज गुर्जर, सरिया देवी, महेन्द्र सिंह, जगन कसाना, अजय खरकड़ा, मेहरसिंह, अशोक गुर्जर, शंकर लाल बोहरा, पवन कुमार बोहरा, प्रदीप और निखिल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles