[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा से दस लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नेशनल पोर्टल पर 11 शिकायतें दर्ज, साइबर ठगों को दिया था अपना बैंक अकाउंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा से दस लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नेशनल पोर्टल पर 11 शिकायतें दर्ज, साइबर ठगों को दिया था अपना बैंक अकाउंट

चिड़ावा से दस लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:नेशनल पोर्टल पर 11 शिकायतें दर्ज, साइबर ठगों को दिया था अपना बैंक अकाउंट

चिड़ावा : चिड़ावा थाना पुलिस ने 10 लाख रुपए की साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोदीपुरा निवासी दीक्षांत कुमार के रूप में हुई है। उसके दो साथियों को भी मामले में नामजद किया गया है। सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया – नेशनल साइबर पोर्टल और समवन्य पोर्टल पर दीक्षांत कुमार के खिलाफ 11 शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों के आधार पर जांच के लिए पुलिस को पत्र मिला था।

आरोपी ने साइबर ठगों को दिया था खाता

जांच के दौरान खाताधारक का बैंक रिकॉर्ड खंगाला गया। दीक्षांत कुमार के खाते में विभिन्न राज्यों से 10 लाख 24 हजार 600 रुपए की साइबर धोखाधड़ी की राशि जमा होने का पता चला। पुलिस जांच में सामने आया कि यह खाता साइबर ठगों के एक संगठित गिरोह को उपलब्ध कराया गया था। गिरोह के सदस्य नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से इस खाते में धोखाधड़ी की रकम जमा करते थे।

पुलिस ने दीक्षांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दीक्षांत ने बताया कि उसने अपने गांव लोदीपुरा के बंटी और विवेक के कहने पर ऑनलाइन खाता खुलवाया था। बाद में उसने यह खाता किराए पर दे दिया। आरोपी दीक्षांत ने बताया कि खाता देने के बदले उसे नया फोन दिलाने और कुछ खर्च देने का लालच दिया गया था। सीआई गुर्जर ने पुष्टि की कि इस मामले में बंटी और विवेक को भी नामजद किया गया है। पुलिस टीम में एएसआई मुकेश यादव, कांस्टेबल अंकित कुमार, अमित, बाबूलाल और आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव शामिल थे।

Related Articles