[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे महानिरीक्षक ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:अधिकारियों को डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रेलवे महानिरीक्षक ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:अधिकारियों को डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए

रेलवे महानिरीक्षक ने रींगस स्टेशन का निरीक्षण किया:अधिकारियों को डिजिटल कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए

रींगस : जयपुर के रेलवे महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने बुधवार शाम रींगस रेलवे स्टेशन का से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, महानिरीक्षक सतीजा ने एक सुरक्षा सम्मेलन किया। इसमें उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग डिजिटल का है, जहां कागजी कार्रवाई की तुलना में डिजिटल प्रक्रियाएं तत्काल और अधिक प्रभावी होती हैं।

सतीजा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाकर डिजिटल माध्यमों से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ये कठिन लग सकता है, लेकिन आदत पड़ने पर यह सबसे आसान हो जाएगा और रिपोर्ट तुरंत परिवादी व उच्च अधिकारियों तक पहुंच जाएगी।

उन्होंने बढ़ते अपराधों, आधुनिक उपकरणों और नवीन तकनीकों जैसे आरएसएमएस, सीआरएनसी, एनसीआरबी, ई-सुविधा आदि पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, आगामी बाबा श्याम के वार्षिक मेले के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

कार्यक्रम की शुरुआत में आरपीएफ बैरक में पौधरोपण किया गया। महानिरीक्षक ने निर्माणाधीन आउट पोस्ट बैरक का भी निरीक्षण किया और सुविधाओं में वृद्धि के लिए निर्देश दिए।

इससे पहले, महानिरीक्षक सतीजा ने रेलवे सुरक्षा बल पुलिस थाना, बैरक और मैस का भी निरीक्षण किया। मैस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता के साथ पौष्टिक खानपान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ अधिकारी व कर्मचारी ही अपने परिवार और स्वयं का ध्यान रखते हुए बेहतर सेवा दे सकता है।

इस अवसर पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल बाजिया, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार शर्मा सहित रेलवे के अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles