श्रीमाधोपुर के टेमानियों मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या:पिछली तीन सप्लाई से लोग परेशान, बोले-सप्ताह में एक बार मिलता है पानी
श्रीमाधोपुर के टेमानियों मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या:पिछली तीन सप्लाई से लोग परेशान, बोले-सप्ताह में एक बार मिलता है पानी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर के टेमानियों का मोहल्ला में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां सप्ताह में केवल एक बार पानी की आपूर्ति की जाती है, लेकिन पिछली तीन सप्लाई से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं।
स्थानीय लोग बोले-सप्ताह में एक बार मिलने वाला पानी ठीक नहीं
मोहल्ले के सेवानिवृत्त अध्यापक घनश्याम हरितवाल और अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्ताह में एक बार मिलने वाला पानी भी पीने योग्य नहीं है। इस कारण लोगों को मजबूरी में बाजार से पानी के केन खरीदने पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है।
जलदाय विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग
मोहल्लेवासियों ने आशंका जताई है कि पाइपलाइन में लीकेज या नाली का गंदा पानी मिलने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है। उन्होंने जलदाय विभाग से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
अधिकारी बोले-जल्द समस्या का होगा समाधान
इस संबंध में जलदाय विभाग के जेईएन धर्मेंद्र रोज ने बताया कि सीवरेज पाइपलाइन डालने के दौरान मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी, जिसके कारण सप्लाई लाइन में गंदा पानी चला गया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि समस्या को ठीक कर दिया गया है और अगली जलापूर्ति में साफ पानी आएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033174


