[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणेश्वर में सूने मकान से लाखों की चोरी:चोर सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गणेश्वर में सूने मकान से लाखों की चोरी:चोर सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार

गणेश्वर में सूने मकान से लाखों की चोरी:चोर सोना, चांदी और नकदी लेकर फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना सदर थाना अंर्तगत गणेश्वर कस्बे में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोग जयपुर रहते हैं। अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात व नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले

पीड़ित जितेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह जयपुर से घर आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वही कमरों के ताले भी टूट हुए मिले। चोरों ने कमरे की अलमारियों में रखे सोने की अंगूठियां, चेन, चांदी के आभूषण व करीब 35 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया। पीड़ित ने बताया कि घर के स्टोर रूम में बाइक भी खड़ी थी। चोर बाइक को भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन घर के मेन गेट का ताला नही टूटा इस लिए बाइक चोरी होने से बच गई। चोरों ने जेवरात, नगदी के साथ बाइक के कागजात भी चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने चोरी की सूचना सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि मौके पर आकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

छत से घर के अंदर घुसे चोर

सुने मकान में चोर घर की छत से अंदर घुसे। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ने की भी कोशिश की लेकिन चोर नाकाम रहे। सीढ़ियों में लगे गेट को चोरों ने तोड़ दिया उसके बाद चोर घर के अंदर घुसकर कमरों के ताले तोड़े। घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला।

Related Articles