फतेहपुर में हिंदू सम्मेलन के प्रचार के लिए प्रभात फेरी:8 फरवरी को गणेश पूजा स्थल पर होगा आयोजन, घर-घर दिया निमंत्रण
फतेहपुर में हिंदू सम्मेलन के प्रचार के लिए प्रभात फेरी:8 फरवरी को गणेश पूजा स्थल पर होगा आयोजन, घर-घर दिया निमंत्रण
फतेहपुर : फतेहपुर में 8 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार और आमंत्रण के लिए गुरुवार को प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी बुधवार से शुरू हुई और शनिवार तक जारी रहेगी।
नरेंद्र पारीक ने बताया कि प्रभात फेरी बुधवार सुबह 6 बजे श्याम बाबा के मंदिर से शुरू हुई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली जा रही है। गुरुवार को यह श्याम मंदिर, बोचीवाल भवन, कटारिया बर्तन भंडार, स्वामी ऑयल मील, बावड़ी गेट और महमिया हॉस्पिटल सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी।
विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी को दोपहर 1 बजे से श्याम मंदिर के पीछे गणेश पूजा स्थल पर किया जाएगा।
प्रभात फेरी के दौरान कार्यकर्ता भगवा ध्वज लिए हुए थे और भजनों के साथ ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे। इसका उद्देश्य सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति और राष्ट्रभाव को सशक्त करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। आयोजन में विमल चोटिया, बंसीधर रिणवा, कैलाश चोटिया, मुगतुराम पीपलवा, सुभाष पारीक, कैलाश नरेड़ा, मनोज टेलर, शिवरतन पीपलवा, योगेश पीपलवा, रामचंद्र सैनी और हेमंत बोचीवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033392


