हॉस्पिटल में मरीज की जेब से 8500 रुपए पार:रजिस्ट्रेशन काउंटर की लाइन में खड़ा था, चोरी ने काटी जेब
हॉस्पिटल में मरीज की जेब से 8500 रुपए पार:रजिस्ट्रेशन काउंटर की लाइन में खड़ा था, चोरी ने काटी जेब
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ स्थित सरकारी जालान अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आए एक मरीज की जेब कट गई। अज्ञात चोर ने उसकी जेब से 8,500 रुपए पार कर लिए।
बछरारा निवासी रामनिवास मेघवाल गुरुवार दोपहर अपनी तबीयत खराब होने पर अस्पताल आए थे। वे पर्ची लेने के लिए रोगी पंजीयन काउंटर पर लगी लाइन में खड़े थे, तभी यह घटना हुई। जेब कटने का एहसास होने पर उन्होंने शोर मचाया, लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोगी पंजीयन काउंटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। हालांकि चोर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


