[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में सीसी सड़क का लोकार्पण:लोहरा गाढ़ा से सुबेदार टंकी तक बनी सड़क, लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से मिली राहत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में सीसी सड़क का लोकार्पण:लोहरा गाढ़ा से सुबेदार टंकी तक बनी सड़क, लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से मिली राहत

सरदारशहर में सीसी सड़क का लोकार्पण:लोहरा गाढ़ा से सुबेदार टंकी तक बनी सड़क, लोगों को जलभराव व कीचड़ की समस्या से मिली राहत

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद ने लोहरा गाढ़ा से सुबेदार टंकी तक निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण गुरुवार को किया। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। वहीं सड़क के बनने से वर्षों से जर्जर मार्ग से परेशान लोगों को अब सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क निर्माण से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और बरसात में जलभराव व कीचड़ की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरदारशहर की प्रमुख राम मंदिर रोड के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस परियोजना से शहर के मुख्य मार्ग को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में वार्डवासी, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए सभापति का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पार्षद हंसराज सिद्ध, राजू सिद्ध, मदन लाल ओझा, ओमप्रकाश सारण, प्रदीप कुमार जैन, अजय कुमार भाटी, दीपक बैद और सोनू सिद्ध सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles