[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने 25KM पीछाकर 36 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा:नाकेबंदी देखकर तस्करों ने कार दौड़ाई, घुमांदा रोड पर छोड़कर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने 25KM पीछाकर 36 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा:नाकेबंदी देखकर तस्करों ने कार दौड़ाई, घुमांदा रोड पर छोड़कर भागे

पुलिस ने 25KM पीछाकर 36 लाख का डोडा पोस्त पकड़ा:नाकेबंदी देखकर तस्करों ने कार दौड़ाई, घुमांदा रोड पर छोड़कर भागे

चूरू : चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 25 किलोमीटर तक पीछाकर 36 लाख रुपए कीमत का डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने एक लावारिस कार से 2 क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।

रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी स्वाति और एसआई रतनलाल अपनी टीम के साथ मेगा हाईवे पर मालासर टोल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शहर की ओर से आ रही एक कार ने पुलिस को देखकर यू-टर्न ले लिया और वापस शहर की दिशा में भागने लगी। पुलिस को शक हुआ और उन्होंने कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। इस दौरान तस्कर घुमांदा रोड पर आदर्श विद्या मंदिर के पास अंधेरे का फायदा उठाकर कार को लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से 14 कट्टों में कुल 2 क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त कार में अलग-अलग नंबरों की पांच नंबर प्लेट्स भी मिलीं। पुलिस ने कार और नंबर प्लेट्स जब्त कर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles