चूरू में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 1की मौत:सड़क पार करते समय आया चपेट में, NH-11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा
चूरू में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 1की मौत:सड़क पार करते समय आया चपेट में, NH-11 पर बीकानेर पुलिया के पास हुआ हादसा
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ में बुधवार रात NH-11 पर बीकानेर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निजी वाहन से जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रतनगढ़ निवासी सांवरमल जाट के रूप में हुई है। सांवरमल का बीकानेर पुलिया के पास खेत है और वह रात के समय खेत पर गया हुआ था। सड़क पार करते समय उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033889


