[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव में डॉ. हरफूल निराला को राष्ट्रीय एंकर के रूप में मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव में डॉ. हरफूल निराला को राष्ट्रीय एंकर के रूप में मिला सम्मान

153वीं जयंती पर प्रतापपुरा में हुआ 11वां राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव सम्पन्न

खंडेला : खंडेला उपखंड के प्रतापपुरा ग्राम में आयोजित 11वां राष्ट्रीय तेजा दर्शन महोत्सव 2026 लोकदेवता सत्यवादी कुंवर श्री तेजाजी महाराज की 153वीं जयंती के अवसर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। पांच दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसे देखने देश-विदेश से श्रद्धालु और कला प्रेमी पहुंचे।

पांच दिन तक चला विशाल भंडारा, लाखों ने किया प्रसाद ग्रहण

तेजाजी महाराज की महिमा का प्रत्यक्ष प्रमाण यह रहा कि पूरे पांच दिनों तक लगातार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, संगीत प्रेमियों और सांस्कृतिक दलों ने तेजा महिमा का गुणगान किया।

डॉ. हरफूल निराला हुए सम्मानित

महोत्सव के दौरान डॉ. हरफूल निराला को उनके उत्कृष्ट मंच संचालन और सांस्कृतिक योगदान के लिए राष्ट्रीय एंकर के रूप में सम्मानित किया गया। तेजा दर्शन महोत्सव समिति एवं श्री तेजाजी धाम प्रतापपुरा की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए कहा गया कि ऐसे कलाकारों का एक मंच पर जुड़ना समिति के लिए गौरव का विषय है।

तेजाजी महाराज के आदर्शों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम में तेजाजी महाराज द्वारा स्थापित गौरक्षा, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और वचनबद्धता जैसे आदर्शों को सांस्कृतिक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। “जहां-जहां तेजाजी महाराज के देवालय, वहां-वहां पुस्तकालय” की सोच को शिक्षा, कला, नृत्य और संगीत के माध्यम से साकार करने पर विशेष जोर दिया गया।

समिति पदाधिकारी रहे मौजूद

महोत्सव में राष्ट्रीय संरक्षक बाबूलाल यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, कार्यक्रम संयोजक शिक्षाविद ब्रह्मदेव भास्कर, राजू कूकणा, भगवान जानी, मुन्नाराम भाम्भू सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक कलाकार, सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव का समापन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles