रींगस तहसील के ग्राम बावड़ी की किसान मंजू देवी को मल्टी क्रॉप थ्रेशर से मिली कृषि में सहूलियत
रींगस तहसील के ग्राम बावड़ी की किसान मंजू देवी को मल्टी क्रॉप थ्रेशर से मिली कृषि में सहूलियत
सीकर : सीकर जिले के रींगस तहसील के ग्राम बावड़ी की किसान मंजू देवी पहले गेहूं, चना, सरसों और अन्य फसलों की श्रेशिंग पारंपरिक तरीकों से करती थीं। समय अधिक लगता था, मजदूरी लागत बढ़ती थी और दानों की क्षति होती थी। कृषि विभाग की अनुदान योजना के अंतर्गत उन्हें मल्टी क्रॉप थ्रेशर प्रदान किया गया। इसके उपयोग से श्रेशिंग में 50-60 प्रतिशत समय की बचत, लागत में 30-40 प्रतिशत कमी, दानों की कम टूट-फूट और मजदूरों पर निर्भरता में कमी आई। मंजू देवी ने बताया कि मल्टी क्रॉप थ्रेशर से श्रेशिंग कार्य सरल, तेज़ और किफायती हो गया। समय पर श्रेशिंग होने से फसल की गुणवत्ता बेहतर हुई और खेती की आय में वृद्धि हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033935


