ग्रामीण मीडिया समाचार पत्र का भव्य शुभारंभ
जिला कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के करकमलों से हुआ विमोचन
झुंझुनूं : जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को ग्रामीण मीडिया समाचार पत्र का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद यादव ने अपने करकमलों से समाचार पत्र का औपचारिक विमोचन किया।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और महत्व और अधिक बढ़ गया। विमोचन के पश्चात जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद यादव, राकेश सैनी, रवी सहित उपस्थित अतिथियों व मीडिया बंधुओं ने ग्रामीण मीडिया के संपादक किशोर कुमार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अतिथियों ने ग्रामीण मीडिया द्वारा अब तक किए गए जनहितकारी, निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण व आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला सशक्त मंच बताया।
इलेक्ट्रॉनिक से प्रिंट मीडिया तक का सफर
इस अवसर पर संपादक किशोर कुमार ने अपने संबोधन में पत्रकारिता की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि ग्रामीण मीडिया की शुरुआत एक छोटे से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म (यूट्यूब) के माध्यम से हुई थी, जहां मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं, पीड़ा और आवाज़ को सामने लाना था। जनता के निरंतर प्रेम, विश्वास और सहयोग के कारण आज ग्रामीण मीडिया ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से आगे बढ़ते हुए प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में भी कदम रखा है।
उन्होंने कहा कि “ग्रामीण मीडिया – जनता का विश्वास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि उनकी पत्रकारिता की आत्मा और दिशा है। जिस प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अब तक ग्रामीण और आम नागरिकों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया गया, उसी भावना के साथ अब प्रिंट मीडिया के माध्यम से भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।
ग्रामीण भारत की आवाज़ को मिलेगा सशक्त मंच
ग्रामीण मीडिया समाचार पत्र का यह शुभारंभ केवल एक अख़बार की शुरुआत नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की आवाज़ को सम्मान, विश्वसनीयता और सशक्त पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034759

