मंड्रेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा:एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, हरियाणा का रहने वाला है
मंड्रेला पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा:एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, हरियाणा का रहने वाला है
मंड्रेला : मंड्रेला थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल जाट उर्फ बाबा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा का निवासी है और वर्तमान में पिलानी में रह रहा था।
संदिग्ध के पास अवैध हथियार होने की आशंका
मण्ड्रेला थानाधिकारी कैलाशचन्द ने बताया-गश्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, मण्ड्रेला से पिलानी जाने वाली सड़क पर गोशाला से पहले एक व्यक्ति पैदल जा रहा था, जिसके पास अवैध हथियार होने की आशंका थी।
युवक की घेराबंदी कर पकड़ा
इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मण्ड्रेला-पिलानी रोड पर निर्माणाधीन होटल से पहले बताए गए हुलिए के एक युवक को पिलानी की ओर पैदल जाते देखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया और घेराबंदी कर पकड़ लिया।
देशी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस बरामद
पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल उर्फ बाबा (19) निवासी चरखी दादरी (हरियाणा) और हाल निवासी राजपुरा मोहल्ला, पिलानी (झुंझुनूं) बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बेल्ट में बाईं ओर एक अवैध देशी कट्टा मिला। उसकी दाहिनी जेब से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि देशी कट्टे में भी एक कारतूस लोड था, जिसे बाद में अनलोड किया गया। युवक हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज
अवैध हथियार रखने के आरोप में राहुल उर्फ बाबा को धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने देशी कट्टा और तीनों जिंदा कारतूस जब्त कर लिए हैं। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाशचन्द के साथ हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल दलीप, कांस्टेबल नरेन्द्र और कांस्टेबल मुकेश शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033360

