[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाकामांडी पशु उपकेंद्र को मिला नया भवन:भामाशाह दंपति ने दान किया, पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

ढाकामांडी पशु उपकेंद्र को मिला नया भवन:भामाशाह दंपति ने दान किया, पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

ढाकामांडी पशु उपकेंद्र को मिला नया भवन:भामाशाह दंपति ने दान किया, पशुपालकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

बुहाना : बुहाना उपखंड के ढाकामांडी गांव में राजकीय पशुचिकित्सा उपकेंद्र को एक नया और स्थायी भवन मिल गया है। इस भवन का निर्माण भामाशाह सरिता देवी और राजवीर सिंह ने अपने बेटे शशि प्रकाश की स्मृति में करवाया है। दानदाता दंपति ने सोमवार को नए भवन का उद्घाटन किया। इस नए भवन के बनने से क्षेत्र के पशुपालकों को अब बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे पशुओं के उपचार में भी काफी आसानी होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. शिव कुमार सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बीवीएचओ बुहाना डॉ. योगेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने भामाशाह दंपती को उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. साकेंद्र सिंह, डॉ. कृष्ण यादव, डॉ. अंकित जांगिड़, पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद कुमार और पशुधन निरीक्षक सचिन चाहर सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। ढाकामांडी और आसपास के गांवों से उपसरपंच उपासना देवी, सरपंच करतार सिंह, पूर्व सरपंच निहाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य सत्यवीर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलवान, पटवारी संघ झुंझुनू के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles