यमुना जल समझौता लागू करने की मांग पर धरना जारी:किसान 763 दिनों से कर रहे प्रदर्शन, किसान बोले – समझौता लागु नहीं किया तो नेताओं का गांव में प्रवेश बंद
यमुना जल समझौता लागू करने की मांग पर धरना जारी:किसान 763 दिनों से कर रहे प्रदर्शन, किसान बोले - समझौता लागु नहीं किया तो नेताओं का गांव में प्रवेश बंद
चिड़ावा : चिड़ावा खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 763वें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से संचालित यह प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।
धरने में शामिल पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद जयसिंह पुरा ने जल संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले की बुहाना, चिड़ावा और सूरजगढ़ तहसीलों में पानी की तलाश में आधी आबादी पलायन कर चुकी है और यह सिलसिला जारी है।
महावीर प्रसाद ने सरकार पर पानी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यमुना जल समझौता को जल्द धरातल पर लागू नहीं किया गया, तो आगामी चुनावों में नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस धरने में ताराचंद तानाण, प्रताप सिंह राव, बसन्त कुमार चाहर, बजरंग लाल बराला, रणधीर सिंह ओला, रोशन लाल यादव, राजु सिंह जयसिंह पुरा, दीनाराम जयसिंह पुरा, सुनिल मेघवाल पिचानवा, बनवारी लाल चाहर और रोहतास कुमार सहित कई किसान शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033604


