यूजीसी बिल के विरोध में ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन:गणेश्वर में बाजार पूरी तरह बंद रहे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
यूजीसी बिल के विरोध में ग्रामीण इलाकों में प्रदर्शन:गणेश्वर में बाजार पूरी तरह बंद रहे, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में देशव्यापी भारत बंद के आह्वान पर गणेश्वर कस्बे का बाजार पूरी तरह बंद रहा। इस बंद को व्यापारियों, आमजन और विभिन्न संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। बंद के दौरान बाजार की अधिकांश दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं। क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे गए।
प्रदर्शन में गिरधारी मिश्रा, रविंद्र सिंह, मनोज सिंह, रिद्धि करण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने यूजीसी कानून को जनविरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019448


