[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर बालिकाओं ने जीते रेग्यू और डबल इवेंट में स्वर्ण:28वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर बालिकाओं ने जीते रेग्यू और डबल इवेंट में स्वर्ण:28वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

सरदारशहर बालिकाओं ने जीते रेग्यू और डबल इवेंट में स्वर्ण:28वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

सरदारशहर : नागौर के गोटन में आयोजित 28वीं सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चूरू जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चूरू की बालिकाओं ने रेग्यू और डबल इवेंट में स्वर्ण पदक जीते।

रेग्यू में चूरू ने जीता स्वर्ण पदक

बालिका वर्ग के रेग्यू इवेंट में चूरू ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा में जोधपुर द्वितीय और झुंझुनूं तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह, बालिका डबल इवेंट में भी चूरू की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसमें जोधपुर द्वितीय और पाली तृतीय स्थान पर रहे।

बालक वर्ग के रेग्यू इवेंट में नागौर ने प्रथम, जोधपुर ने द्वितीय तथा सीकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक डबल इवेंट में जोधपुर ने प्रथम, सीकर ने द्वितीय और नागौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। चूरू टीम की इस सफलता में रा.उ.मा.वि. रंगाईसर के पीटीआई राजेश कुमार बसेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

टीम के कोच राजेश कुमार बसेरा, टीम मैनेजर डूंगर दास स्वामी और टीम प्रभारी भगवान जसैल के सानिध्य में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चूरू जिला खेल संघ और खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles