[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शास्त्री नगर सड़क पर रात को धरने पर बैठे लोग:बोले- 5 दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा, समाधान होने तक नहीं उठेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शास्त्री नगर सड़क पर रात को धरने पर बैठे लोग:बोले- 5 दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा, समाधान होने तक नहीं उठेंगे

शास्त्री नगर सड़क पर रात को धरने पर बैठे लोग:बोले- 5 दिन से घरों में पानी नहीं आ रहा, समाधान होने तक नहीं उठेंगे

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में शास्त्री नगर एरिया में करीब 2 दर्जन घरों में पिछले 5 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। ऐसे में आज शनिवार की रात स्थानीय लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना है- जब तक समाधान नहीं होता है, तब तक धरना जारी रखेंगे।

धरने पर बैठे यशस्वी सिंह राठौड़ ने बताया कि लंबे समय से 2 दर्जन से ज्यादा घरों में पेयजल की समस्या है। 5 दिन से तो पानी बिल्कुल भी नहीं आ रहा है।

इस बारे में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन वह कोई भी सुनवाई नहीं करते और केवल आश्वासन देते हैं। ऐसे में आज परेशान होकर स्थानीय लोगों ने धरना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कि पेयजल की समस्या का समाधान नहीं होता है। यशस्वी ने बताया कि पहले जो पाइप लाइन डाली गई थी, वह पूरी खराब हो चुकी है।

इसके अलावा इलाके में जो ट्यूबवेल है, उसका पानी भी दूसरी जगह सप्लाई होता है। ऐसे में जलदाय विभाग के अधिकारियों से कहा था कि वे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई चालू कर दें, या फिर नई पाइपलाइन डाल दे। लेकिन उन्होंने कोई भी समाधान नहीं किया। इसके कारण आज अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet