सीकर पुलिस को देखते ही बदमाश ने दौड़ाई कार:चलती गाड़ी से कूदे 2 साथी, रास्ता नहीं मिला पैदल भागने लगा आरोपी
सीकर पुलिस को देखते ही बदमाश ने दौड़ाई कार:चलती गाड़ी से कूदे 2 साथी, रास्ता नहीं मिला पैदल भागने लगा आरोपी
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर एक बदमाश ने गाड़ी दौड़ाई। ऐसे में पुलिस ने गाड़ी का पीछा करना शुरू किया। रास्ते में बदमाश के 2 साथी चलती गाड़ी से कूद गए। इसके बाद सीकर शहर में जब बदमाश को रास्ता नहीं मिला तो वह गाड़ी को छोड़कर पैदल ही भागने लगा। पीछा कर रही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बदमाश पर पूर्व में पांच मुकदमे है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को देखकर गाड़ी को दौड़ाने लगा बदमाश
दादिया SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया- शनिवार रात को पुलिस की टीम जेरठी में गश्त कर रहीं थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी का ड्राइवर पुलिस को देखकर गाड़ी को दौड़ाने लगा। ऐसे में संदेह हुआ कि आरोपी के पास कोई हथियार या तस्करी का सामान हो सकता है। ऐसे में पुलिस टीम आरोपी के पीछे लग गई। इसी दौरान रास्ते में स्विफ्ट गाड़ी में सवार दो लड़के चलती गाड़ी से कूद गए।
पुलिस टीम लगातार बदमाश के पीछे लगी रही
पुलिस ने स्विफ्ट गाड़ी का लगातार पीछा किया। इसी दौरान जैसे ही पुलिस टीम सीकर के खटीकान प्याऊ पर पहुंची। तो यहां पर बदमाश आनंद नगर इलाके की तरफ चला गया। पुलिस की गाड़ी वहां एक बाइक से टकरा गई। जिस पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताना शुरु कर दिया। ऐसे में समझाइश करके उन्हें शांत करवाया गया।
इसके बाद पुलिस टीम लगातार बदमाश के पीछे लगी रही। आरोपी को सीकर के आनंद नगर में रास्ता नहीं मिला तो वह अपनी गाड़ी को छोड़कर पैदल ही भागने लगा। ऐसे में करीब 100 मीटर दूर पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम जगदेव सिंह राजपूत पुत्र छत्रसिंह निवासी जेरठी है। जिस पर पूर्व में मारपीट जैसी धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वर्तमान में वह किसी मामले में वांछित था या नहीं। पुलिस को देखकर उसने गाड़ी क्यों दौड़ाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2018912


