[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भवानी निकेतन में जन्मदिवस पर ऊर्जा का उत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भवानी निकेतन में जन्मदिवस पर ऊर्जा का उत्सव

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को दी शुभकामनाएं, विकासशील राजस्थान का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिवस पर उल्लास और सम्मान का वातावरण रहा। इस अवसर पर झुंझुनूं के वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी महेश बसावतिया ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महेश बसावतिया ने कहा कि दिया कुमारी का नेतृत्व प्रदेश में सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और विकास की मजबूत पहचान बना है। उनकी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता राजस्थान की मातृशक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और ऊर्जा के नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह के दौरान उत्साह और संगठनात्मक एकता साफ झलकती रही। जन्मदिवस समारोह राजस्थान के विकास, महिला नेतृत्व और सशक्त शासन के प्रति सामूहिक विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा।

Related Articles