[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर धर्म ध्वजा की स्थापना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर धर्म ध्वजा की स्थापना

गुढ़ागौड़जी में ढोल-नगाड़ों के साथ गूंजा धार्मिक उत्साह

गुढ़ागौड़जी : कस्बे में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से धर्म ध्वजा की स्थापना की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। धर्म ध्वजा स्थापना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया और सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणवीर सिंह सहित शुभकरण रैगर, मनोज जांगिड़, सुरेन्द्र रसगनिया, विवेक गुर्जर, जुगल शाह, किशन सिंह, नरेंद्र जांगिड़, विजेन्द्र सिंह, घनश्याम सर्राफ, अनिल कुमावत, महेन्द्र सिंह नरुका, चिरंजीलाल, राजेन्द्र शर्मा, सज्जन दाधीच, किशन गोरसिया, विभाग प्रचारक मुकेश, राम सिंह पोख, शिवा कुमावत, मनीष केडिया, दिनेश सांखला एवं डॉ. संदीप चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। धर्म ध्वजा की स्थापना के साथ ही विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का माहौल बन गया है।

Related Articles