सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही जीवन रक्षा का आधार : कलक्टर सुराणा
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को राजकीय लोहिया महाविद्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों, परिवहन विभाग व पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट बोझ नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का कवच हैं। उन्होंने बताया कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रति मिनट करीब तीन लोगों की मौत होती है, जबकि जिले में प्रतिदिन औसतन एक व्यक्ति अपनी जान गंवाता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।
पुलिस उप अधीक्षक सुनील कुमार झाझड़िया ने राहगीर योजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से दुर्घटनाग्रस्तों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने की अपील की। प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने सतर्कता को ही सुरक्षा का मूल मंत्र बताया। सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत मंगल ने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने पर जोर दिया।
जिला परिवहन अधिकारी नरेश कुमार बसवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि सुजानगढ़ डीटीओ बजरंग खीचड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले परिवहन निरीक्षकों, पुलिसकर्मियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019047


