प्रभारी सचिव नवीन जैन ने ग्राम उत्थान शिविरों का किया निरीक्षण
प्रभारी सचिव नवीन जैन ने ग्राम उत्थान शिविरों का किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन ने शनिवार को मंड्रेला, मांजूओ की ढाणी, पिपली एवं महपालवास में आयोजित ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभागीय स्टॉल पर संबंधित प्रभारी अधिकारी का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए, जिससे आमजन को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस भावना से कार्य करें कि सरकार की योजनाओं का पूरा और प्रभावी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविरों में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
लाभार्थियों को किए दस्तावेज वितरित
मंड्रेला में प्रभारी सचिव ने 12 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे वितरित किए। साथ ही पांच लाभार्थियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पांच उन्नत कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए तथा सरकार किसान कल्याण योजना के अंतर्गत अल्पकालीन ऋण वितरित किया।
पिपली में आठ स्वामित्व कार्ड एवं 13 कृषकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए, जबकि महपालवास में 12 स्वामित्व कार्ड व पट्टे वितरित किए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राजेंद्र लांबा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, सहकारिता विभाग की संयुक्त रजिस्ट्रार विभा खेतान, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा सहित संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी व अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
एग्रो बेस्ड प्रोसेसिंग व एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के सुझाव
प्रभारी सचिव नवीन जैन ने पिलानी निवासी कृषक मुकेश मंजू के फार्म हाउस का भी भ्रमण किया। उन्होंने फार्म पर खजूर, जैतून, बेर, चंदन एवं मौसमी फलों के पौधों का अवलोकन किया। गिर व साहीवाल नस्ल की गायों को देखकर उन्होंने वहां एग्रो बेस्ड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने एवं एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कई उपयोगी सुझाव दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019042


