समाज सेवी सेठ बजरंग लाल तापड़िया को दी श्रद्धांजलि
समाज सेवी सेठ बजरंग लाल तापड़िया को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनूं/चूरू : लाडनूं तहसील के क्षेत्र जसवंतगढ़ के दानदाता, भामाशाह और जनहितैषी जाने माने व्यक्तित्व के धनी सेठ बजरंग लाल तापड़िया के स्वर्ग वास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ तथा जनहित के तमाम कार्य करवाने वाले दानदाता भामाशाह तापड़िया को सदैव याद रहेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए उन्नति, विकास व रोजगारपरक मार्ग प्रशस्त करेंगे। 93 साल के सेठ बजरंग लाल तापड़िया सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी थे और देश के नामी उधोग पति, समाज सेवी, सरल, सोम्य विद्वान व्यक्तित्व तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।
इस अवसर पर लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, पंचायत समिति प्रधान हनुमानाराम कासनीया, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां, उपाध्यक्ष मुकेश खिंची, सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी, कालूराम गेनाणा, पार्षद एमडी इदरीस खान, नरेंद्र भुतोड़ीया, कैलाश निठारवाल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जयराम बुरड़क, शहर कांग्रेस अध्यक्ष होसियार अली खां, सुमित्रा आर्य, अयूब खां मोयल, समाजसेवी लियाकत अली खां, जलदाय विभाग के पूर्व सहायक अभियंता नोरतनमल रेगर, एडवोकेट नबाब खां, एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा, एडवोकेट हरीश मेहरडा, एडवोकेट जयश्री डुकिया, एडवोकेट महावीर गुजर, एडवोकेट मोनू खां, एडवोकेट इमरान, एडवोकेट सलीम खां मोयल एडवोकेट गजानंद शर्मा आदी के द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019042


