सरदारशहर में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई
“हम कामगार समाज” के बैनर तले निकली विशाल शोभायात्रा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : सरदारशहर में श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती के पावन अवसर पर “हम कामगार समाज” के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा प्रजापति भवन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए अर्जुन क्लब भवन, बस स्टैंड पर संपन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण श्री विश्वकर्मा जी महाराज की भव्य झांकी, चंग पार्टी, बाइक रैली तथा शहर व आसपास के गांवों से आए समाजजन रहे। श्रद्धालु मंगल गीत गाते हुए उत्साह और भक्ति भाव से शोभायात्रा में शामिल हुए।
इस अवसर पर विश्वकर्मा वंशी कामगार समाज के स्वर्णकार, माली, जांगिड़, प्रजापत सुथार, दर्जी, चारण, भोजक, लुहार, मोची, स्वामी सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। मुख्य बाजार से गुजरती शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा कई स्थानों पर जल व शरबत की व्यवस्था की गई।
मुख्य वक्ता राकेश जांगिड़ (तारानगर) ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी भगवान श्री विश्वकर्मा के वंशज हैं और हमें संगठित होकर शिक्षा, समाज एवं राजनीति के क्षेत्र में अपनी शक्ति का परिचय देना चाहिए।
कार्यक्रम में चूरू से ब्रजमोहन सैनी, एडवोकेट मानक भाटी, सत्यनारायण जांगिड़, रतनगढ़ से गोपाल स्वामी, नंदलाल प्रजापत, महावीर माली, शिव भगवान सैनी, ओमप्रकाश सैनी, शोभाकांत स्वामी, संपत जांगिड़, बनवारी लाल जांगिड़, ओमप्रकाश पारीक, बाबूलाल प्रजापत, रामावतार जांगिड़, सुशील प्रजापत, तिलोकचंद सुथार सहित बड़ी संख्या में कामगार समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक योगेश प्रजापत ने सभी अतिथियों व समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2019126


