01 व 02 फरवरी को आयोजित होगा ताल छापर पक्षी उत्सव-2026
01 व 02 फरवरी को आयोजित होगा ताल छापर पक्षी उत्सव-2026
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में 01 व 02 फरवरी, 2026 को जिले के ताल छापर वन्य जीव अभयारण्य में तालछापर पक्षी उत्सव-2026 आयोजित किया जाएगा। डीएफओ भवानी सिंह ने बताया कि पक्षी उत्सव प्रकृति प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, विद्यार्थियों, पर्यटकों एवं आमजन को पक्षियों की विविध प्रजातियों एवं उनके प्राकृतिक आवास से जोड़ने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पक्षी उत्सव का उद्देश्य पक्षियों के संरक्षण, जैव विविधता के महत्व तथा प्रकृति के साथ मानवीय सह-अस्तित्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। पक्षी उत्सव में पक्षी दर्शन, प्रकृति भ्रमण, संरक्षण से जुड़े संवाद, जागरूकता गतिविधियां एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पक्षी उत्सव जिला प्रशासन, वन विभाग, छापर नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु www.talchhaparbirdfestival.com पर अवलोकन किया जा सकता है एवं फेस्टिवल हेल्पडेस्क+91-9664033115 पर संपर्क किया जा सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2017113


