[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उधोगपति कमल पोद्दार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ गौशाला प्रांगण में मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

उधोगपति कमल पोद्दार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ गौशाला प्रांगण में मनाया गया

उधोगपति कमल पोद्दार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ गौशाला प्रांगण में मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : गौशाला के ट्रस्टी नामचीन उद्योगपति कमल पोद्दार का जन्मदिन आज गौशाला प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गौशाला के ट्रस्टी रामप्रकाश बिरमीवाला के नेतृत्व में समस्त कार्यकारिणी की उपस्थिति में गायों को हरा चारा खिलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। संयोजक कपिलेश शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के भोग लगाकर और केक काटकर खुशियां मनाई गई। कमल पोद्दार ने अपने जन्मदिवस पर आज गौमाता के कल्याण हेतु चार लाख इकहत्तर हजार रुपए प्रदान किए। कार्यक्रम में सचिव विलास सैनी, मुरारी जोशी श्रीकिशन स्वामी, पंकज जेजानी, श्रीकिशन पारीक, पवन धौलपुरिया, सुभाष खटीक,संजय पोद्दार, राजेश बजाज, ओमप्रकाश जोशी आदि अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Related Articles