[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध आरा मशीन सीज, 95 क्विंटल लकड़ी व पिकअप जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अवैध आरा मशीन सीज, 95 क्विंटल लकड़ी व पिकअप जब्त

अवैध आरा मशीन सीज, 95 क्विंटल लकड़ी व पिकअप जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मांडासी (नवलगढ़) : सहायक वन संरक्षक झुंझुनूं हरेंद्र भाकर के निर्देशन में वन विभाग ने मांडासी गांव के सोटवारा सड़क मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित आरा मशीन का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान महेंद्र सिंह पुत्र रामकुमार, निवासी मांडासी के प्लॉट में संचालित आरा मशीन को सीज किया गया, जिसका संचालन तैयुब अली पुत्र अयुब खां, निवासी देरवाला (झुंझुनूं) द्वारा किया जा रहा था।

राजस्थान वन उपज (आरा मिलों की स्थापना एवं नियमन) नियम 1983 के उल्लंघन पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके से लगभग 95 क्विंटल अवैध लकड़ी जब्त की गई। साथ ही लकड़ी परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन RJ 18 GB 2061 को भी जब्त कर राजस्थान वन अधिनियम 1953 की धारा 41 व 42 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में क्षेत्रीय वन अधिकारी नवलगढ़ अमित कुमार सैनी, सहायक वनपाल नरेन्द्र सिंह तथा वनरक्षक सुनील कुमार, सतीश कुमार, अनिता सारण एवं हंसा मीणा शामिल रहे। वन विभाग की इस सख्त कार्रवाई से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles