[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

13 फरवरी से संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

13 फरवरी से संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न

झुंझुनूं : कारुंडीया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में गौसंवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर चूना चौक स्थित पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण महासभा के संरक्षक कांती प्रसाद ढंण्ढ एवं अग्रवाल समाज अध्यक्ष गणेश हलवाई ने की।

कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा (अलसीसर वाले) ने बताया कि यह संगीतमय भागवत कथा 13 फरवरी से 19 फरवरी तक आयोजित होगी। कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक लाल गोविंद दास महाराज (इस्कॉन मंदिर, अमेरिका) के श्रीमुख से होगा।
कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा शर्मा एवं बिमल शर्मा होंगे, जबकि कथा का संपूर्ण सौजन्य अलसीसर वाले शर्मा परिवार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

कथा से पूर्व 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे लावरेश्वर मंदिर से 1100 महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल स्काउट गाइड मैदान पहुंचेगी। भागवत कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर एवं आसपास के गांवों से निःशुल्क वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पूरे पंडाल को बंगाल के कारीगरों द्वारा सजीव फूलों से भव्य रूप से सजाया जाएगा, जो कथा का विशेष आकर्षण रहेगा। व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु 31 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। बैठक में आयोजन, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, जलपान, प्रचार-प्रसार सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में राजेन्द्र जोशी, उमाशंकर महमिया, शिवचरण पुरोहित, कमलकांत शर्मा, विनोद सिंघानिया, राजकुमार मोरवाल, श्रीकांत पंसारी, रूपेश तुलस्यान, आशीष तुलस्यान, रघुनाथ पोद्दार, गोपी पुरोहित, पवन पुजारी, विजय सैनी, कैलाश चंद्र शर्मा, राकेश सहल, अनिल जोशी, सुरेंद्र शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, अमृतलाल जोशी, वशिष्ठ शर्मा, सुरेश तिवाड़ी, भवानी शंकर जगनाणी, रमेश चंद्र शर्मा, सुरेंद्र जोशी, अमित पांडे, जगदीश गोस्वामी, नवलस्वामी, चंद्रप्रकाश जोशी, सुभाष जोशी, एडवोकेट रवि शुक्ला, कृष्ण कुमार छक्कड़, रामोतार शर्मा, पुरुषोत्तम चौरासिया, रमाकांत पुरोहित, अशोक मान पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles