[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना पुलिस ने साइबर अपराध पर की कार्रवाई:बैंक खाता किराए पर देने वाले युवक को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

सिंघाना पुलिस ने साइबर अपराध पर की कार्रवाई:बैंक खाता किराए पर देने वाले युवक को किया गिरफ्तार

सिंघाना पुलिस ने साइबर अपराध पर की कार्रवाई:बैंक खाता किराए पर देने वाले युवक को किया गिरफ्तार

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर देने का आरोप है। थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा जारी किए गए संदिग्ध बैंक खातों की सूची प्राप्त हुई थी। इन खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं।

पुलिस ने इन बैंक खातों से संबंधित खाताधारकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध खाताधारकों पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में डूमोली कलां निवासी राकेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में राकेश ने स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप कुमार, कॉन्स्टेबल सुनील कुमार और प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22