खेतड़ी के राजोता में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:ग्रामीण बोले-जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुस रहे, नियमित सप्लाई की मांग
खेतड़ी के राजोता में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान:ग्रामीण बोले-जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुस रहे, नियमित सप्लाई की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की राजोता पंचायत की ढाणी में लगरिया वाली के ग्रामीणों ने रात में बिजली कटौती के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है। उनका कहना है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में घुस रहे हैं।
ग्रामीण बोले-अंधेरे में रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं जानवर
ग्रामीणों ने बताया-राजोता पंचायत का ढाणी लगरिया वाली क्षेत्र बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन से सटा हुआ है। रात में बिजली बंद रहने के कारण जंगली जानवर आसानी से रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। शुक्रवार रात करीब तीन बजे अंधेरे के चलते एक तेंदुआ ढाणी लगरिया वाली में गोकुलचंद के मकान में घुस गया और परिवार पर हमला कर दिया।
जंगली जानवर आए दिन मवेशियों का भी शिकार कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग द्वारा कंजर्वेशन के चारों ओर मात्र चार फीट ऊंची दीवार बनाई गई है, जिसे पार कर जानवर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं।
बिजली आपूर्ति के लिए दी विभाग को सूचना
ग्रामीणों ने रात में बिजली आपूर्ति के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था। हालांकि, विभाग के अधिकारियों ने रात के समय बिजली चोरी होने का हवाला देते हुए आपूर्ति बहाल करने में असमर्थता जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली न मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिजली विभाग ने जल्द ही रात के समय बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा नेता रामनिवास लादी, सरपंच गोपीराम, भागीरथ मल, बनवारी लाल, रतिराम, हजारीलाल, सांवतराम, कालूराम, योगेश गुर्जर, दिनेश कुमार, विक्रम, छोटेलाल, मुकेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048442


