[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के रतनपुरा में पानी के लिए धरना:ग्रामीणों ने किया सदबुद्धि यज्ञ, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के रतनपुरा में पानी के लिए धरना:ग्रामीणों ने किया सदबुद्धि यज्ञ, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

सादुलपुर के रतनपुरा में पानी के लिए धरना:ग्रामीणों ने किया सदबुद्धि यज्ञ, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर के पास गांव रतनपुरा में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग धरने पर उपस्थित रहे।

धरना स्थल पर हुआ सद्बुद्धि यज्ञ

धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें एडवोकेट गायत्री पूनिया सहित महिलाओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गांव में घर-घर पानी के कनेक्शन नहीं किए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। वक्ताओं ने बताया कि 16 जनवरी को धरना स्थल पर 34 गांवों की महापंचायत रखी गई है, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

ये रहे मौजूद

एडवोकेट गायत्री पूनिया ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी यदि लोगों को पीने के पानी के लिए धरना देना पड़ रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। धरने में एडवोकेट गायत्री पूनिया, कामरेड जगतसिंह, कामरेड माईराम, एडवोकेट युवा नेता हर्ष लंबा, पंडित रामस्वरूप शर्मा, मोतीलाल भार्गव, ताराचंद स्वामी, मोहनलाल झाड़सर, करण सिंह, ईश्वर स्वामी, मनफूल फौजी, दरिया सिंह, अनिल सहारण, विजय सिंह, हनुमान सिंह मेघवाल, मांगेराम महला, सुमित्रा फगेडिया, विनोद देवी महला, परमेश्वरी देवी, भंवरी देवी मेघवाल, किताबें देवी धिधवाल, मुन्नी देवी, मनकोर बागड़ी, कमला मीणा सहित कई ग्रामीण महिला व पुरुषों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77