[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथियों को जेल भेजा:SHO बोले- गैंग से जुड़ा कोई आदमी नहीं बख्शा जाएगा, लगातार दबिश दे रही है पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथियों को जेल भेजा:SHO बोले- गैंग से जुड़ा कोई आदमी नहीं बख्शा जाएगा, लगातार दबिश दे रही है पुलिस

रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथियों को जेल भेजा:SHO बोले- गैंग से जुड़ा कोई आदमी नहीं बख्शा जाएगा, लगातार दबिश दे रही है पुलिस

सीकर : सीकर के दादिया पुलिस थाने में संगठित अपराध की धाराओं में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथी शुभकरण और पंकज को आज सीकर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस गैंग से जुड़ी गाड़ियों और लोगों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश देगी।

दरअसल सीकर के श्रवण भादवासी और 0056 आरके ग्रुप के रविंद्र कटेवा के बीच भादवासी गांव में स्थित 24 बीघा जमीन को लेकर रंजिश थी। 12 दिसंबर को दोनों गैंग के बीच झुंझुनूं के खिरोड़ में गैंगवार हुई। यहां श्रवण ने रविंद्र कटेवा को मारने के लिए चार शूटर भेजे थे। रविंद्र तो बच गया लेकिन उसकी गैंग का साथी सुनील मारा गया। वही रविंद्र कटेवा और उसके साथियों ने शूटर कृष्णकांत उर्फ गोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सीकर के दादिया पुलिस थाने में रविंद्र कटेवा और उसकी गैंग के कई लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

दादिया थाना पुलिस ने संगठित अपराध की धाराओं में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा और उसके दोनों साथियों को 6 जनवरी को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद तीनों को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 8 जनवरी को तीनों आरोपियों को वापस 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। ऐसे में आज रिमांड पूरी होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।

मामले में दादिया थाना SHO बुद्धि प्रसाद का कहना है कि तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान गैंग की गाड़ियों और फरार चल रहे आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई है। गैंग की गाड़ियों और लोगों को पकड़ने के लिए अब लगातार दबिश दी जाएगी। गैंग के किसी भी आदमी को नहीं बख्शा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77