[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के खेतड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के खेतड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के खेतड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : भाजपा द्वारा मुकेश दाधीच को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके पहली बार खेतड़ी आगमन पर भाजपा कार्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के तहसील अध्यक्ष वासुदेव तिवाड़ी, उप जिला प्रमुख सत्यवीर गुर्जर, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश हरितवाल के अलावा भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज, एडवोकेट विजेंद्र सैनी, गजेंद्र जलंद्रा, डॉ. कमलेश शर्मा, अमरचंद शर्मा, रामानंद नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ अग्रवाल, विद्याधर सैनी, भवानी शंकर शर्मा, अजीत सिंह तंवर, गजानंद कुमावत, ऋषभ शर्मा, राकेश राजोरिया, विश्वंभर लाल शर्मा, सुधा सुरोलिया, संजय सुरोलिया, अनुराधा देवी, आशा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77