[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का लोगों ने किया विरोध:काम को बंद करवाया; 78 लाख रुपए से बननी है 3KM रोड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का लोगों ने किया विरोध:काम को बंद करवाया; 78 लाख रुपए से बननी है 3KM रोड

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का लोगों ने किया विरोध:काम को बंद करवाया; 78 लाख रुपए से बननी है 3KM रोड

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामकुमारपुरा पंचायत में बनाई जा रही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कार्य को बंद करवा कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क में बेहतर क्वालिटी का उपयोग नहीं करने तक कार्य को चालू नहीं करने देने की चेतावनी।

ग्रामीणों ने बताया कि रामकुमारपुरा पंचायत में ढाणी भैसलाड़ा से ढाणी धमावाली तक साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क बनवाई जा रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही इस सड़क की लागत 78 लाख 40 हजार रुपए है, लेकिन सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क के निर्माण कार्य में आसपास के खेतों की पथरीली मिट्टी डालकर सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा सड़क का निर्माण कार्य बंद करवा कर विरोध-प्रदर्शन करने लगे।

उन्होंने बताया कि जब तक नियमानुसार कार्य नहीं किया जाएगा तब तक कार्य को शुरू नहीं करने दिया जाएगा। करणी सेना जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह फौजी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण निर्माण कार्य के स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार से सड़क निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री को लेकर बात की। जिस पर सामने आया कि सड़क निर्माण कार्य में सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा तथा मिट्टी डालकर ही सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान थे। यदि दोबारा से घटिया सामग्री का निर्माण में उपयोग कर सड़क बनाई गई तो सड़क कुछ दिन में ही टूट जाएगी। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सूचना पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व ठेकेदार मौके पर पहुंचे तथा सड़क निर्माण में बेहतर क्वालिटी का उपयोग कर सड़क बनाई जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों के बीच सहमति बन पाई। इस मौके पर राजूसिंह, कृपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, कृष्ण सिंह, योगेश शास्त्री, कमलेश कुमार, गीगराज, महिपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22