किन्नरों ने सांवरिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का छतर:उदयपुरवाटी में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद लिया
किन्नरों ने सांवरिया सेठ मंदिर में चढ़ाया चांदी का छतर:उदयपुरवाटी में गाजे-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर आर्शीवाद लिया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में चल रहे अखिल भारतीय किन्नर महासम्मेलन के आठवें दिन गुरुवार को हजारों किन्नरों ने सांवरिया सेठ मंदिर में चांदी का छतर चढ़ाया। इस दौरान किन्नरों के जुलूस को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह महासम्मेलन शहर के भूरीकूड़ी रोड स्थित रतनागिरी गार्डन में आयोजित किया जा रहा है। हाजी राजू और किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई के नेतृत्व में यह सम्मेलन स्व. शांति बाई की स्मृति में चल रहा है।

गाजे-बाजे के साथ निकाला जुलूस
सामाजिक परंपरा के अनुसार, गुरुवार दोपहर को ‘फूलपत्ती’ कार्यक्रम के तहत हजारों किन्नर सज-धजकर गाजे-बाजे के साथ गार्डन से जुलूस के रूप में रवाना हुए। यह जुलूस जांगिड़ कॉलोनी, पांच बत्ती, पुरानी मंडी से मुख्य बाजार होते हुए बैंक के सामने वाली गली स्थित सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचा।
मंदिर में किन्नरों ने कलश पूजन किया और सांवरिया सेठ को चांदी का छतर अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सांवरिया सेठ के जयकारे लगाए। मंदिर के महंत मनीष महाराज ने किन्नरों को आशीर्वाद दिया।

विभिन्न जगहों से आए सैकड़ों किन्नर
मंदिर से किन्नरों ने चांदी और पीतल के कलश उठाए और नाचते-गाते हुए जुलूस के रूप में टोडीमुंडा बालाजी, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर, नई मंडी, पुरानी मंडी, चुंगी नंबर तीन होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंचे। इस जुलूस में कृष्णा जैसलमेर, परी दीदी ब्यावर भीलवाड़ा, किरण बाई ब्यावर, लैला बाई जयपुर, रेखा बाई पाटन, साधना हरजीनायक पानीपत, मंजू नायक पलवल, रानी नायक दिल्ली, प्रिया बाई भीलवाड़ा, आरती बाई रास बाबरा, काजल नायक अजमेर, रेखा बाई कमली घाट, अनिता नायक मंदसौर, कशिश उज्जैन, बबली नायक ओरैया, मोहिनी नायक रामपुर, सिमरन झुंझुनूं, चुटकी बाई रतननगर सहित सैकड़ों किन्नर शामिल थे।
एसबीआई कृषि शाखा के पास मनोहर सिंह शेखावत, बद्री सैनी, राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र खैराड़ी, गजेंद्र सिंह शेखावत, शंकर लाल सैनी, महेश शाह, सुरेंद्र सेन, गौतम मारवाल और सुरेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2049417


