[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में माइनिंग विभाग की कार्रवाई:अवैध आयरन और रोड़ी से लदी तीन पिकअप जब्त, 3.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में माइनिंग विभाग की कार्रवाई:अवैध आयरन और रोड़ी से लदी तीन पिकअप जब्त, 3.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

पाटन में माइनिंग विभाग की कार्रवाई:अवैध आयरन और रोड़ी से लदी तीन पिकअप जब्त, 3.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

पाटन : पाटन में माइनिंग विभाग और पाटन पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। काला खेड़ा क्षेत्र के पास की गई इस संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से आयरन और रोड़ी ले जा रही तीन पिकअप गाड़ियां जब्त की गईं। इन पर कुल 3.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी को अवैध आयरन के साथ पकड़ा, जबकि दो अन्य पिकअप में अवैध रोड़ी का परिवहन किया जा रहा था। जांच के दौरान इन वाहनों में भरे खनिज के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

यह कार्रवाई सहायक अभियंता (ए.एम.ई.) अशोक वर्मा की उपस्थिति में की गई। मौके पर पाटन थाना पुलिस और संबंधित क्षेत्र के पटवारी भी मौजूद थे। माइनिंग विभाग ने आयरन वाली पिकअप पर 2 लाख 40 हजार रुपए और रोड़ी वाली दोनों पिकअप पर कुल 1 लाख 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

Related Articles