तीन कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरु फतेहपुर पहुंचे:कृषि कॉलेज का दौरा कर गतिविधियों का जायजा लिया
तीन कृषि विश्वविद्यालयों के कुलगुरु फतेहपुर पहुंचे:कृषि कॉलेज का दौरा कर गतिविधियों का जायजा लिया
फतेहपुर : फतेहपुर में मंगलवार रात जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. वी. पी. चोवटिया, कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरु डॉ. विमला डूंकवाल और कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कृषि कॉलेज फतेहपुर का दौरा किया।
कॉलेज पहुंचने पर अधिष्ठाता एवं क्षेत्रीय निदेशक अनुसंधान डॉ. संजय कुमार अत्तर ने बुके भेंट कर कुलगुरुओं का स्वागत किया। डॉ. अत्तर ने कॉलेज में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. अत्तर ने बताया कि कॉलेज और अनुसंधान केंद्र में गेहूं, जौ, सरसों और चना का बीज उत्पादन किया जा रहा है। ये केंद्र विश्वविद्यालय में इन फसलों के अधिकतम बीज उत्पादन में अग्रणी है। कुलगुरुओं ने इस पर संतोष व्यक्त किया।
कुलगुरुओं ने शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर उद्यान गतिविधियों, ई-लाइब्रेरी, लैंडस्केपिंग और प्रयोगशालाओं को विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कॉलेज परिसर को अधिक सुंदर और आधुनिक बनाने तथा कन्या छात्रावास का विस्तार करने के लिए भी निर्देशित किया।
कुलगुरुओं ने कॉलेज के अकादमिक प्रशासनिक भवन, पुस्तकालय और छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर के.वी.के. इंचार्ज डॉ. आर. के. दुल्लर, सहायक छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. मनोहरी लाल मीणा, डॉ. राघवेन्द्र पोरवाल, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. सुभाष महला, लक्ष्मण प्रसाद बलाई, डॉ. चंपा लाल खटिक, डॉ. कैलाश चंद वर्मा, डॉ. मुजाहिद खान, डॉ. इंदुबाला सेठी, डॉ. हनुमान सिंह जाटव, डॉ. झूमर लाल, शतगाराम, डॉ. पुष्पा लाम्बा, सज्जन, दामोदर, एस. एन. पारीक, अनिल कुमार, नेतराम, निकिता, गरिमा, अतुल, भागीरथ, जगदेव, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, मुस्ताक सहित सभी कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044277


