लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे स्वेटर, कराया भोजन:बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया, पौष बड़ा का भोग अर्पित कर गर्म हलवा और पकौड़ी की प्रसादी वितरित की
लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने जरूरतमंदों को बांटे स्वेटर, कराया भोजन:बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया, पौष बड़ा का भोग अर्पित कर गर्म हलवा और पकौड़ी की प्रसादी वितरित की
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना परिसर में पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान थाने के पास स्थित कच्ची बस्ती के आवासहीन और जरूरतमंद लोगों को पंगत प्रसादी करवाई। वहीं सर्दी से बचाव के लिए बच्चों और महिलाओं को गर्म स्वेटर, हूड्डी और कोट भी वितरित किए गए।
बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया
यह कार्यक्रम सीओ दिलीप मीणा और थानाधिकारी राजाराम लेघा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पं. कमल नयन चौमाल और जगदीश नाहरिया के आचार्यत्व में परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ किया गया। यह पाठ क्षेत्र में अमन-चैन और आत्मिक बल की कामना के लिए आयोजित किया गया था।
पौष बड़ा का भोग लगाया
सुंदरकांड पाठ के उपरांत बालाजी को गर्म हलवा और पकौड़ी सहित पौष बड़ा का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद कच्ची बस्ती के निवासियों को पंगत में प्रसादी भोजन कराया गया।
इस अवसर पर डीएसपी दिलीप मीणा और थानाधिकारी राजाराम लेघा ने बस्ती के लोगों से अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और उन्हें शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में पुलिस थाना, सीओ कार्यालय और कस्बा चौकी के स्टाफकर्मी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044207

